सपा ने जारी की लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट

SP Candidate List Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सपा प्रत्याशियों का चुनाव करने में…
1 Min Read 0 25

SP Candidate List Lok Sabha Election लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में सपा प्रत्याशियों का चुनाव करने में बाज़ी मारती दिख रही है. सपा ने सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर भाजपा को भी चौंका दिया है. मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।

सपा की इस लिस्ट के जारी होते ही उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गईं. लखनऊ से सपा ने पहले ही रविदास मेहरोत्रा को टिकट देना का फ़ैसला कर लिया था. पार्टी ने फर्रुखाबाद में डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को टिकट दिया है।

सपा मुखिया व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी संसदीय सीट से उतारा गया है। जबकि फिरोजाबाद सीट से अक्षय यादव को मैदान में उतारा गया है। धर्मेंद्र यादव बदायूं सीट से चुनाव लड़ेंगे। अंबेडकरनगर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री लालजी वर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर वे सपा में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें कटेहरी विधानसभा विधानसभा सीट से टिकट दिया था। वे चुनाव जीतकर विधायक भी बने। विधायक रहते अब सपा ने उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी अधिकृत तौर पर घोषित किया है। बसपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके लालजी टांडा सीट से भी विधायक रह चुके हैं।

फ़िल्मों में आए शेर…

सपा के इस दाँव ने जहाँ भाजपा को चौंकाया है वहीँ कांग्रेस को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है. ऐसा माना जा रहा है कि सपा ने लखनऊ और फरुखाबाद में प्रत्याशी उतारकर कांग्रेस के लोकल नेताओं को कुछ नाराज़ किया है. हालाँकि किसी तरह का बयान अभी कांग्रेस की ओर से जारी नहीं हुआ है.

कुछ दिन पहले ही पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा था कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर सहमति गई है। लोकसभा की 11 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। हालांकि इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा था कि सपा को बड़ा दिल दिखाना चाहिए। SP Candidate List Lok Sabha Election

Bharat Duniya