हैदराबाद, 16 अक्टूबर 2026: मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) के छात्रसंघ चुनाव 2026 में आज़ाद नेशनल स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ANSA) ने शानदार जीत हासिल की है। यह जीत छात्रों के विश्वास, संगठन की एकता और लगातार तीन वर्षों की मेहनत एवं संघर्ष का परिणाम है।

केंद्रीय पैनल के विजयी उम्मीदवारों में अध्यक्ष एमडी कौनेन रज़ा, उपाध्यक्ष शमशुद्दीन, महासचिव आसिफ़ इक़बाल, कोषाध्यक्ष मुहम्मद इक़बाल और संयुक्त सचिव हाजरा शामिल हैं।

ANSA के अध्यक्ष एवं MANUU छात्रसंघ चुनाव 2023–24 में अध्यक्ष पद के पूर्व उम्मीदवार एमडी अबशारुद्दीन ने इस शानदार जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह जीत हम सभी की सामूहिक मेहनत और पिछले तीन वर्षों से लगातार जारी संघर्ष का परिणाम है। यह छात्रों के विश्वास और हमारे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की मेहनत का प्रमाण है।”

उन्होंने सभी छात्रों, मतदाताओं, समर्थकों और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की जिम्मेदारियों को और बढ़ाती है। ANSA छात्रों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और विश्वविद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

ANSA ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि एकता, मेहनत, निरंतर संघर्ष और छात्र समुदाय के विश्वास की जीत है। संगठन ने सभी छात्रों के कल्याण, लोकतांत्रिक मूल्यों और रचनात्मक छात्र राजनीति को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अंत में ANSA ने MANUU के समस्त छात्र समुदाय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि संगठन पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ छात्रों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *