लखनऊ। बैकवर्ड क्लासेस इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बिक्की) द्वारा रोहित कश्यप को संगठन के उत्तर प्रदेश चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रोहित कश्यप एक युवा, ऊर्जावान एवं दूरदर्शी सामाजिक उद्यमी हैं। वे राजा राम ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन के रूप में उद्योग एवं व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही उन्हें भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विवेकानंद युवा पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान एवं युवा नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है।
उनकी नेतृत्व क्षमता, संगठनात्मक अनुभव एवं सामाजिक प्रतिबद्धता को देखते हुए बिक्की ने उन्हें उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिक्की उत्तर प्रदेश में एमएसएमई, स्टार्टअप, युवा एवं पिछड़ा वर्ग उद्यमियों के लिए मजबूत प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा।
रोहित कश्यप ने कहा कि बिक्की सरकार एवं प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर ओबीसी एवं एमएसएमई उद्यमियों के आर्थिक, औद्योगिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगा। संगठन का उद्देश्य उद्यमिता विकास, रोजगार सृजन, स्टार्टअप प्रोत्साहन, एमएसएमई पंजीकरण, औद्योगिक नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाना है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संगठनात्मक विस्तार किया जाएगा तथा जिला स्तर पर उद्यमियों, व्यापारियों एवं युवाओं को जोड़कर एक मजबूत उद्योग एवं व्यापारिक नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिससे स्थानीय स्तर की समस्याएँ शासन तक प्रभावी रूप से पहुँच सकें।
बिक्की परिवार ने रोहित कश्यप का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तर प्रदेश में उद्योग, व्यापार, उद्यमिता एवं समावेशी आर्थिक विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।
रोहित कश्यप के अध्यक्ष नियुक्त होने पर वरिष्ठ पत्रकार श्रीश सिंह,पूर्व अध्यक्ष केकेसी छात्र संघ मनोज तिवारी, राजा राम फाउंडेशन के हिमांशु शर्मा, हरिभान यादव,अजीत यादव सहित अन्य ने बधाई दी।