Mon. Jul 22nd, 2024

एक बार फिर केंद्र सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करते हुए सबको चौंका दिया है। पीएम मोदी की सलाह पर ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस बदलाव को करने की अनुमति दी। मिली जानकारी के अनुसार किरेन रिजिजू से उनका पद छीन लिया गया है। किरेन रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। जबकि किरेन रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में इस बदलाव को लेकर पूरी जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार किरेन रिजिजू को सौंपा गया है।”

मंत्रालय बदलने के तुरंत बाद ही किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर प्रोफाइल को हुई बदल लिया है। उन्होंने अपनी प्रोफाइल में बदलाव करते हुए लिखा है कि “पृथ्वी विज्ञान मंत्री, भारत… संसद सदस्य, अरुणाचल प्रदेश।” वहीं, दूसरी ओर अर्जुन राम मेघवाल ने भी एक ट्वीट करते हुए अपने नए पद के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि “माननीय पीएम मोदी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा करना सौभाग्य रहा।”

इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा कि “मैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और सभी लॉ अधिकारियों को हमारे नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान करने में भारी समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं पीएम मोदी के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए तत्पर हूं। एक बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में मैंने जिस उत्साह और जोश के साथ काम किया था, वैसे ही भू विज्ञान मंत्रालय में जिम्मा संभालूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *