Mon. Jul 22nd, 2024

साल 2024 में लोक सभा चुनाव होने हैं, इस चुनाव को लेकर सभी दल अपनी अपनी तैयारी में जुट गए हैं। जहां एक तरफ भाजपा अपनी सरकार बनाए रखे रहना चाहती है, वहीं, बाकी सभी दल सरकार को गिराने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। इस कांग्रेस पार्टी भी एक्टिव हो गई है। गौरतलब हैं कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को यूपी में काफी बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2019 में यूपी में कांग्रेस के हाथ केवल एक ही सीट लगी थी।

लेकिन कांग्रेस अगले साल होने वाले चुनाव में यूपी में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। जिसके लिए पार्टी ने एक नया फॉर्मूला तैयार किया है। लोक सभा चुनाव से पहले हिमाचल-कर्नाटक में मिली जीत से कांग्रेस पार्टी में उत्साह बढ़ गई है। जिसके चलते पार्टी ने अब लोक सभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश पर पकड़ बनाने का फैसला किया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी राज्य में उन सीटों पर ज्यादा फोकस करने वाली है, जिसमें पार्टी के नेताओं को दूसरे या तीसरे स्थान हासिल हुआ था। सूत्रों की माने तो पार्टी उन सभी सीटों पर ज्यादा ध्यान देने वाली हैं जहां साल 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में पार्टी को एक लाख से अधिक वोट प्राप्त हुए या फिर नेताओं का दूसरे और तीसरे स्थान रहा। बताया जा रहा है कि ऐसी करीब 19 सीटें हैं।

यानी इन 19 सीटों पर इस बार कांग्रेस का फोकस सबसे ज्यादा रहने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2019 में कांग्रेस ने यूपी में केवल रायबरेली सीट पर जीत हासिल की थी। इस सीट से सोनिया गांधी सांसद हैं। इसके अलावा ऐसी कोई भी सीट नहीं जहां कांग्रेस को जीत हासिल मिली हुई हो। अब देखना होगा कि कांग्रेस का ये फॉर्मूला कारगर साबित होता है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *