महारानी के नि’धन से शो’क में डू’बा ब्रिटेन, 70 साल तक राज करने वाली महारानी के लिए दुनियाभर…

ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज 96 साल की उम्र में निधन हो गया है। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपनी अंतिम सांसें बाल्मोरल कैसल में ली है। खबर के मुताबिक, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार 2 हफ्ते के अंदर लंदन के वेस्टमिंस्टर अबे में किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि महारानी के अंतिम दर्शन करने के लिए दुनिया भर के नेताओं का तांता लग सकता है।

बताया जाता है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बॉडी को स्कॉटलैंड में हॉलीरुड में ट्रांसफर किया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए उनकी बॉडी वाले ताबूत को रॉयल ट्रेन द्वारा लंदन लाया जाएगा। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय सिर्फ यूनाइटेड किंगडम में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय रही हैं। उन्होंने 70 साल तक ब्रिटेन पर शासन किया है। उनके निधन पर भारत की भी कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया है।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद अब उनके सबसे बड़े बेटे चार्ल्स को प्रोटोकॉल के मुताबिक महाराजा बनाया जाएगा। गौरतलब है कि साल 2015 में महारानी एलिजाबेथ अपनी परदादी महारानी विक्टोरिया से भी ज्यादा लंबे समय तक सेवा करने वाली ब्रिटिश शासक बनी थी। यहां तक कि वह दुनिया की दूसरी सबसे लंबे समय तक राज करने वाली सम्राट रही हैं।

महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की ऐसी इकलौती शख्सियत थी। जो बिना लाइसेंस के ब्रिटेन में गाड़ी चला सकती थी। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान वह एक गर्ल गाइड थी। जो अपनी हमउम्र लड़कियों के साथ इस प्रशिक्षण से गुज़री थीं। 2 दिन पहले ही महारानी एलिजाबेथ ने तस्वीरों में मुस्कुराते हुए लिज ट्रस को अपने शासनकाल का 15वां प्रधानमंत्री बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *