Tue. Jul 23rd, 2024

आज से उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है। इससे पहले राज्य के सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी सपा ने विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों की अहम् बैठक बुलाई है। समाजवादी पार्टी की है बैठक के बाद पार्टी के विधायक मनोज पांडे ने बताया है कि विधानसभा में सोमवार को सपा के विधायक पैदल मार्च करते हुए जाएंगे।

वहीँ विधायक इरफान सोलंकी ने यह कहा है कि अगर शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर का जमीर जिंदा है , तो उन्हें भी विधानसभा में उनके साथ पैदल मार्च कर आना चाहिए। जनता ने हमें वोट देकर चुना है। तो हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम जनता के दुख को अपना समझे। अगर शिवपाल यादव और ओमप्रकाश राजभर नहीं आते हैं। तो एक बार ही मौका मिलता है। जनता दोबारा मौका नहीं देगी।

ओमप्रकाश राजभर पर सवाल उठाते हुए सपा विधायक इरफान सोलंकी ने यह भी कहा है कि वह घर से कितना बाहर निकलते हैं ? कभी उनसे यह सवाल कीजिए कि आप कितने दौरे करते हैं? सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जितने दौरे करते हैं उसका 25% भी वह करें तो हिसाब दें। आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा तक किया जाने वाला यह पैदल मार्च देश में बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर है। जिसमें अखिलेश यादव के नेतृत्व तले पार्टी के विधायक और महिलाएं शामिल होंगे।

यह पैदल मार्च सुबह 10 बजे से सपा कार्यालय से शुरू होकर विधानसभा तक जाएगा। इस दौरान पैदल मार्च कर रहे विधायकों और विधान परिषद के सदस्यों के हाथ में तख्तियां भी होंगी। जिन पर महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं के शोषण बिजली संकट शिक्षा कानून व्यवस्था की बदहाली से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा के अंदर भी समाजवादी पार्टी इन सभी मुद्दों को लेकर चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी को घेरने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *