देश की राजनीति में बुधवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु में अभिनेता-राजनेता सी. जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान कर दिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर ने बयान जारी कर कहा कि यह गठबंधन आपसी सम्मान, साझा राजनीतिक समझ और सरकार में उचित हिस्सेदारी के आधार पर बनाया गया है।

कांग्रेस ने साफ किया कि उसका समर्थन इस शर्त पर आधारित होगा कि TVK किसी भी ऐसी सांप्रदायिक ताकत को अपने गठबंधन का हिस्सा नहीं बनाएगी, जो भारतीय संविधान और उसके मूल्यों में विश्वास नहीं रखती। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, तमिलनाडु की राजनीति में यह गठबंधन आने वाले विधानसभा चुनावों के समीकरणों को बड़ा असर डाल सकता है। विजय की पार्टी के तेजी से बढ़ते जनाधार और कांग्रेस के संगठनात्मक नेटवर्क को साथ आने से राज्य की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *