Fri. May 17th, 2024
1998 Lok Sabha Election 1999 Lok Sabha ElectionAtal Bihari Vajpayi

1998 Lok Sabha Election: 90 के दशक की अंत में देश राजनीतिक तौर से अस्थिर सरकारों का रहा. नरसिम्हा राव की सरकार के बाद एचडी देवेगौड़ा प्रधानमंत्री बने लेकिन उनकी सरकार कुछ ही महीने चली और उसके बाद इंद्र कुमार गुजराल पीएम बने. देवेगौड़ा और गुजराल दोनों यूनाइटेड फ्रंट के गठबंधन के नेता थे लेकिन दोनों को सरकार में बने रहने के लिए कांग्रेस का समर्थन लेना ज़रूरी है. नवम्बर 1997 में कांग्रेस ने गुजराल सरकार से समर्थन वापिस ले लिया.

इसके बाद कोई भी पार्टी या गठबंधन सरकार बनाने के नज़दीक नहीं दिखा. इस वजह से लोकसभा भंग कर दी गई और फ्रेश चुनाव का एलान हुआ. 1998 लोकसभा चुनाव के नतीजे 1996 के चुनाव से मिलते जुलते ही थे. हालाँकि जनता दल जैसी बड़ी पार्टी बुरी तरह पिछड़ गई. इस चुनाव में भाजपा ने 182 सीटें जीतीं, कांग्रेस दूसरे नम्बर पर रहते हुए 141 सीटें मिली.  ये भी एक हंग पार्लियामेंट ही थी. सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने का न्योता मिला और एक बार फिर भाजपाLok Sabha Zusammensetzung 1998.svg नेता अटल बिहारी बाजपेयी प्रधानमंत्री बने. 1998 Lok Sabha Election

इस बार भाजपा ने नेशनल डेमोक्रेटिक अलायन्स (NDA) नाम का गठबंधन बनाया जिसमें कई क्षेत्रीय पार्टियाँ शामिल हुईं. इसमें तेलुगु देसम पार्टी जैसी बड़ी पार्टी भी थी जो चुनाव में 12 सीटें जीतकर आयी थी. NDA को 543 लोकसभा सांसदों में से 272 सीटों का समर्थन मिला लेकिन जो पहले हुआ था वही फिर हुआ. 19 मार्च 1998 को प्रधानमंत्री की शपथ लेने वाले वाजपेयी की सरकार 17 अप्रैल तक ही चली. इसका कारण AIADMK का आख़िरी मौक़े पर समर्थन वापिस लेना रहा. अविश्वास प्रस्ताव के समय वाजपेयी सरकार महज़ एक वोट से हार गई. इसके बाद 1999 में फिर लोकसभा चुनाव हुए.

1998 12th Lok Sabha Election Result
Sr No Party Seats
1 BJP
Bharatiya Janata Party
182
2 INC
Indian National Congress
141
3 CPM
Communist Party Of India (marxist)
32
4 SP
Samajwadi Party
20
5 ADMK
All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam
18
6 RJD
Rashtriya Janata Dal
17
7 SAP
Samata Party
12
8 TDP
Telugu Desam Party
12
9 CPI
Communist Party Of India
9
10 BJD
Biju Janata Dal
9
11 SAD
Shiromani Akali Dal
8
12 WBTC
West Bengal Trinamool Congress
7
13 DMK
Dravida Munnetra Kazhagam
6
14 JD
Janata Dal
6
15 SHS
Shivsena
6
16 IND
Independent
6
17 RSP
Revolutionary Socialist Party
5
18 BSP
Bahujan Samaj Party
5
19 RPI
Republican Party Of India
4
20 HLD(R)
Haryana Lok Dal (rastriya)
4
21 PMK
Pattali Makkal Katchi
4
22 JKN
Jammu & Kashmir National Conference
3
23 MDMK
Marumalarchi Dravida Munnetra Kazhagam
3
24 TMC(M)
Tamil Maanila Congress (moopanar)
3
25 LS
Lok Shakti
3
26 MUL
Muslim League Kerala State Committee
2
27 AC
Arunachal Congress
2
28 FBL
All India Forward Bloc
2
29 KEC(M)
Kerala Congress (m)
1
30 ASDC
Autonomous State Demand Committee
1
31 UMFA
United Minorities Front
1
32 Assam 1
33 AIRJP
All India Rashtriya Janata Party
1
34 AIMIM
All India Majlis-e-ittehadul Muslimeen
1
35 HVP
Haryana Vikas Party
1
36 PWPI
Peasants And Workers Party Of India
1
37 MSCP
Manipur State Congress Party
1
38 AIIC(S)
All India Indira Congress (secular)
1
39 SDF
Sikkim Democratic Front
1
40 JP
Janata Party
1
41 SJP(R)
Samajwadi Janata Party (rashtriya)
1
Total 543

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *