Mon. Jul 22nd, 2024

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ हैं। एक तरफ जहां भाजपा हर राज्य में अपनी पकड़ कायम करने की कोशिशों में जुटी हुई है। वहीं, विपक्ष इस बार किसी भी हाल में भाजपा को सत्ता से गिराने को तैयारी में है। लोकसभा चुनाव से पहले इस साल के अंत तक और अगली साल की शुरुआत तक कई राज्यों में चुनाव होने हैं और ये चुनाव होना बहुत ही अहम बताया जा रहा है। कई राज्यों में कार्यकाल समाप्त होने वाला है, जिसके चलते वहां चुनाव करवाना अनिवार्य है।

आपको बता दें कि ऐसे कई सारे राज्य हैं जिनका कार्यकाल इस साल के अंत तक समाप्त होने को है। लेकिन उससे पहले अपने लिए ये भी जानना जरूरी है कि अब तक कई राज्यों में चुनाव हो चुके हैं और कुछ राज्यों में अभी चुनाव चल भी रहे हैं। पहले बात करते हैं, नॉर्थ-ईस्ट स्टेट्स की, नॉर्थ-ईस्ट स्टेट्स में ऐसे 3 राज्य हैं जहां चुनाव हो चुके हैं और इन तीनों ही राज्यों में बीजेपी ने अपनी पकड़ बना ली है।

त्र‍िपुरा, मेघालय और नगालैंड ये वो तीन राज्य हैं, जहां भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने अपनी सरकार बनाकर अपनी मजबूती का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा दक्ष‍िण भारत के राज्‍य कर्नाटक में जल्दी ही मतदान होगा। लेकिन इससे पहले ही भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा कर्नाटक में जीत हासिल करना चाहती है, जिसके चलते खुद पीएम मोदी यहां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

आपको बता दें कि इस साल के अंत तक केवल 2 ही राज्यों में चुनाव होने हैं, इनमें कर्नाटक और मिजोरम का नाम शामिल है। इनके अलावा अगले साल की शुरुआत में भी कुछ राज्यों में चुनाव होने हैं। इनमें करीब 10 राज्यों के नाम शामिल हैं। इनमें छत्‍तीसगढ़, मध्‍यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, हरियाणा और महाराष्ट्र का नाम शामिल है।

इस बीच एक और बड़ी जानकारी हाथ लगी है। सूत्रों से बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जिनके चुनाव 2024 की जगह 2023 के अंत में भी करवाए जा सकते हैं। इन सभी राज्यों का कार्यकाल जनवरी 2024 में खत्म हो रहा है, लेकिन इसके बावजूद भी छत्‍तीसगढ़ (90), मध्‍यप्रदेश (230), राजस्‍थान (200) और तेलंगाना (119) में भी इस साल के आख‍िर में चुनाव करवाए जाने की संभावना है।

वहीं, अगर साल 2025 की बात करें तो झारखंड, दिल्ली और बिहार में भी चुनाव होने हैं। बता दें कि झारखंड और दिल्ली में कार्यकाल साल की शुरुआत में ही खत्म होगा तो ऐसे में मुमकिन है कि साल 2024 के अंत में ही इन दोनों राज्यों में चुनाव करवा दिए जाए। इसके अलावा साल 2026 में 5 राज्‍यों असम (126), केरल (140), तम‍िलनाडु, पश्‍च‍िम बंगाल और पुडुचेरी व‍िधानसभा का कार्यकाल समाप्‍त होगा।

इसके साथ ही साल 2027 में भी कई सारे राज्यों में कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश भी शामिल है। उत्तर प्रदेश के साथ साथ गोवा, मण‍िपुर, पंजाब, उत्‍तराखंड, गुजरात और ह‍िमाचल प्रदेश में व‍िधानसभा चुनाव होने हैं। उत्तर प्रदेश का चुनाव सबसे बड़ा चुनाव माना जाता है, यहां सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *