Tuesday

24 June 2025 Vol 19

नबी की इस सुन्नत पर आज ही से करें अमल, इंशाअल्लाह सेहत भी मिलेगी और सुकून भी..

अस्सलाम ओ अलैकुम बहनों और भाइयों, दीन की बातें में आपका स्वागत है। दोस्तों, अल्लाह ने हमें हर तरह की ख़ुशी वाली चीज़ दुनिया में दी है। बात अगर खाने की करें तो हर एक जायज़ चीज़ ऐसी है कि जिसे खाने से जिस्म को किसी न किसी तरह का फ़ायदा होता है। कुछ एक चीज़ों का परहेज़ कुछ इंसानों को बताया जाता है, क्योंकि वो बीमार हो जाते हैं। हर एक चीज़ जो ख़ुदा ने हमारे लिए दुनिया में भेजी है वो ऐसी है कि उससे कुछ न कुछ तो फ़ायदा होना ही है।

फिर भी कुछ एक ऐसी भी चीज़ें हैं जिनसे बहुत अधिक फ़ायदा होता है। हम आपको बताने जा रहे हैं आज एक ऐसी खाने की चीज़ की जिसे खाने पर आपके लगभग सभी रोग दूर हो सकते हैं। हुज़ूर पाक सल्ललाहो अलैहि वसल्लम ने भी इस नायाब चीज़ के बारे में कहा है। हम बात कर रहे हैं कलौंजी की। कलौंजी में लगभग हर बीमारी की दवा है। पैग़म्बर मुहम्मद सल्ललाहो अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया है कि कलौंजी में मौत के अलावा हर मर्ज़ का इलाज है। आज इस बात को कई वैज्ञानिकों ने भी बताया है।

Photo Source-sound vision

कलौंजी के फ़ायदे आज तमाम हेल्थ से जुड़े लोग भी बताते हैं। ये बात हमारे प्यारे नबी ने 1400 साल पहले ही बता दी थी। जिन भी लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएँ हैं वो कलौंजी ज़रूर खाएँ। खाना खाने के बाद तीन ग्राम कलौंजी खाएँ, इससे मैदे से जुड़ी शिकायात ख़त्म होंगी। कलौंजी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। बचपन से ही हमारे बुज़ुर्ग इस दीन की बात को हमसे साझा करते रहे हैं. आज की दुनिया में विज्ञान और दूसरे समाजों ने भी कलौंजी की एहमियत को पहचान लिया है. अल्लाह की बनाई इस बेहतरीन चीज़ के सेवन से हमें कई किस्म के जिस्मानी फ़ायदे हो सकते हैं. आप सभी से हम उम्मीद करते हैं कि अल्लाह के प्यारे नबी पैग़म्बर मुहम्मद (स०अ०व०) की इस सुन्नत पर हम सभी चलेंगे.

दोस्तों, चलते चलते हम आपसे एक गुज़ारिश करना चाहेंगे। देखिए हम सभी जानते हैं कि मुल्क में ग़रीबी आज भी है। ऐसे में हम सभी को ग़रीबी से लड़ने में ग़रीबों की मदद करनी चाहिए। ज़रूरतमंद लोगों की जैसे भी हो सके मदद करिए। अपना नुक़सान न करवाइए लेकिन किसी और की मदद कर सकते हैं तो ज़रूर करिए। मदद करते समय ज़रूरतमंद की जाति, धर्म न देखें। अल्लाह बहुत बड़ा है, जो भी नेक काम आप करेंगे ख़ुदा उसका फल देगा। हम सभी को अपने आस पास रहने वाले ग़रीबों की मदद करनी चाहिए. अल्लाह सबको नेक नीयत दे. ख़ुदा हाफ़िज़.

News Desk