Tue. Jul 23rd, 2024
Dhoni Ke SixDhoni Ke Six

महेंद्र सिंह धोनी की जितनी भी तारीफ की जाए उतनी कम है। वह एक बेहतरीन कप्तान के साथ साथ एक आक्रामक बल्लेबाज़ भी हैं। दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में भी उनका नाम शुमार किया जाता है। IPL 2023 में शुरुआती मैच से ही उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी का आगाज हो चुका है। पहले ही मुकाबले में उन्होंने आखिरी ओवर में 2 छक्के जड़े। बीते दिन हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उनको ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए देखा गया। (Dhoni Ke Six)

जिस अंदाज में धोनी इस सीजन में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता ही नहीं है कि वह 41 साल के हो चुके हैं। 41 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी लंबे लंबे छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं। बता दें कि धोनी IPL के इतिहास में आखिरी के ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार उन्होंने पूरे आईपीएल करियर में 20वें ओवर में कुल 282 गेंद का सामना किया है।

इनमें से 106 गेंदों पर उन्होंने बाउंड्री लगाई है। जिसमें 57 छक्के और 49 चौके शामिल हैं। ये आईपीएल के हर खिलाड़ी से ज्यादा है। ये ही वजह है कि धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में आते हैं। अंतिम ओवरों में वह ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हैं और टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचने की कोशिश करते हैं। राजस्थान के खिलाफ हुए मुकाबले में भी धोनी ने टीम को जीतने की पूरी कोशिश की।

उन्होंने 20वें ओवर में 2 छक्के जड़ दिए लेकिन वह केवल 17 रन ही बना पाए। जबकि जीत के लिए 21 रनों की दरकार थी। साल 2019 से देखा जाए तो अंतिम ओवर में धोनी का स्ट्राइक रेट 275 का रहा है, जो सच में तारीफ के काबिल है। धोनी ने अपनी कप्तानी में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार IPL का खिताब दिलवाया है। इसके अलावा वह भारत के एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। (Dhoni Ke Six)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *