Sat. Sep 7th, 2024
Hauz e Kausar Kya Hai? Sahabi Jinke Haath Mein Joota Tha Qayamat Ke Din Hisaab Sunnat Se Bachi Jaan Gunah ki maafi ki dua Hazrat Umar Ka Chatai ka Takht Aadam Duniya Mein Kaise Aaye Hazrat Ali ne bataya dost ya bhai? Jab Paighambar Muhammad Gaare Hira Mein The Hazrat Peer Zulfikar Ka Bayan Governor ke bete ne kiya yahudi par zulm Zam Zam Pani Ke Fayde Ayatul Kursi Ke Fayde Pahla Muslim Scientist Huzoor Paak Namak Ke Baare Mein Baat Islam se nafrat karne wali boodhi aurat Paighambar Muhammad Ka Husn E Mubarak Ek Badchalan Aurat Ka Qissa Kya Muhabbat Mein Zina Jayaz Hai Dua Maangne se Pahle Aur Baad Mein Padhen Nabi Ka Jazba e Raham Sahabi Ka Pakka Iman Is Amal Se Door Hogi Pareshani Jab Insan Ka Pahla Baal Safed Hota Hai Machhli Khane Walon ke Liye Hadees Apne Iman Ko Taaza Rakhne Ka Tareeqa Hazrat Ayub Ka Imtihaan Dua Kyun Nahin Ho Rahi Poori Hazrat Ali Ne Bataya Qismat Kaise Badlen Hazrat Ali Ne Raat Mein Paani Peene ke baare mein kya kaha Achchi Biwi Ki Nishani Nooh AS ki kashti ka waqya Rizk ko lekar pareshan hain to karen ye amal Hazrat Ali Ka Kaul Teen Logon ko raaz"Muhammad, the Messenger of God" inscribed on the gates of the Prophet's Mosque in Medina

Islam Rahamdili se phaila hai ~ इस्लाम के दुश्मन अक्सर यह कहते हुए सुने जाते हैं कि इस्लाम तलवार के ज़ौर से फैला है। यक़ीनी तौर पर इन लोगों ने हुज़ूरे अकरम स०अ० की सीरत का मुताला( study ) नहीं किया है। वरना तारीख़ गवाह है कि फत्हे मक्का के बाद ,अपने दुश्मनों के साथ जिस तरह का सुलूक मौहम्मद स०अ० ने किया है ,वैसा दुनिया के किसी भी बादशाह ने नहीं किया होगा।

अबु सूफ़ियान, इस्लाम लाने से पहले मुसलमानों के कट्टर दुश्मन थे। वो बद्र ,अहद ,खंदक की जंगो मे दुश्मनों के सरगना थे। कितने ही मुसलमान उनकी तलवार से शही-द हो जाते हैं। यहाँ तक के मौहम्मद स०अ० के कत्-ल का भी इरादा रखते थे। लेकिन फत्हे मक्का के बाद आप स०अ० ने सिर्फ उनको माफ कर दिया बल्कि यह ऐलान करवा दिया जो अबु सूफ़ियान के घर मे पनाह लेगा उसको हमारी और से अमान है।

हज़रत हमज़ा रज़ि०अ० मौहम्मद स०अ० के चाचा थे जो आप को बहुत अज़ीज़ थे।”वहशी” ने उनको क़-त्ल किया था। हुज़ूर स०अ० के सामने पेश होता है। आप के सामने चचा की शहादत का मंज़र ताज़ा हो जाता है। आँखें आँसुओं से भर आयीं। लेकिन वहशी को सज़ा देने के बजाय सिर्फ इतना ही कहा -ऐ वहशी मेरे सामने न आया करो,शहीद चाचा की याद ताज़ा हो जाती है।

अबु सूफ़ियान की बीवी हिन्दा ने आपके चाचा हज़रत हमज़ा रज़ि० अ० के लाश के साथ दुरव्यवहार की मुजरिम हैं। उनका सीना चीर देती हैं।नाक कान काटकर गले का हार बनाती हैं। कलेजा चबाकर खाना चाहती हैं।लेकिन हुज़ूर अकरम मुहम्मद स०अ० सरापा रहमत थे। हिन्दा को भी माफ कर देते है। यहाँ तक कि यह भी नहीं पूछते कि तूने ऐसा क्यों किया। हेबार बिन असवद आपकी बेटी का क़ा-तिल है। और भी बहुत से फसादों मे शामिल रहा है।फत्हे मक्का के बाद आपके सामने पैश किया जाता है। अपने गुनाहों का इकरार कर लेता है। लेकिन यह आप स०अ० का दिल था कि अपनी बेटी के क़ा-तिल को भी माफ़ कर देते हैं। ~ Islam Rahamdili se phaila hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *