विटामिन B-12 की कमी से हो सकते हैं शरीर को ये बड़े नुकसान, इस बड़ी बीमारी का है मुख्य जरिया…

इंसान खुद को बीमारियों से बचाने के लिए क्या कुछ नहीं करता। लेकिन फिर भी किसी न किसी तरह बीमारी की चपेट में आ ही जाता है। ऐसा क्यों होता है? कभी अपने सोचा है? दरअसल, कभी कभी हमारी छोटी छोटी गलतियां ही हमारे लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर देती हैं और ऐसा ही होता है बीमारियों के मामले में भी। हम अपनी सेहत का ध्यान रखते हैं, हम हमेशा बड़ी चीजों पर फोकस करते हैं, लेकिन छोटी छोटी चीजों को नजरंदाज कर देते हैं। Vitamin

जैसा कि हमारी बॉडी के लिए विटामिन (Vitamin) बहुत ज्यादा जरूरी होते हैं। जिनको हम लेने की पूरी कोशिश भी करते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे भी हैं जिनको हम नजरंदाज कर देते हैं। ऐसा ही एक विटामिन है विटामिन बी 12 (Vitamin B12). ये एक ऐसा विटामिन है जिसको ओर लोग तवज्जो नहीं देते हैं। लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी हो तो ये इंसान को काफी नुकसान पहुंचा सकता है।

आपको बता दें कि विटामिन बी 12 (Vitamin B 12 ki kami) की कमी सबसे पहले आपके शरीर को कमजोर बनाती है। एक बार जब शरीर कमजोर हो जाता है तब ये कई बीमारियों का शिकार आसानी से हो सकता है। विटामिन बी 12 की कमी से इंसान को मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती हैं। इसके कारण इंसान की मेमोरी लॉस भी हो सकती है। इसके अलावा विटामिन बी 12 की कमी पैरों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसके कारण पैरों में झुनझुनी होना शुरू हो जाता है और पैरों में बेतहाशा दर्द भी होता है।

आपको बता दें कि विटामिन बी 12 की कमी पेट के कैंसर का कारण भी बन सकती है। कई अध्ययनों में ये भी पाया गया है कि विटामिन बी 12 की कमी गैस्ट्रिक कैंसर के जोखिम को भी बढ़ा सकती है। इसके अलावा ये आंखों की रोशनी पर भी असर करती है। इस इसेंशियल विटामिन की कमी से नर्व्स डैमेज हो सकती हैं. जब आंखों की ओर जाने वाली ऑप्टिक नर्व्स डैमेज हो जाती है, तो आंखों की रोशनी में कम होने की अधिक संभावना है। अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो इस विटामिन का खास ख्याल रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *