अंकारा: तुर्की के गृहमंत्री मंत्री सुलेमान सोयलू ने शरणार्थियों और यूरोपीय आ’तंकवादियों के बारे में यूरोपीय देशों के व्यवहार को ज़िम्मेदारी से भागना बताया है। एक बड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा है कि तुर्की किसी भी आतं’कवादी के लिए होटल नहीं है.. हर आ’तंकवादी को इस देश से निकलना ही होगा। उत्तरी सीरिया में तुर्की के सैन्य अभियान के आरंभ के साथ ही तुर्की की ओर से दाइश के आतं’कवादियों की गिरफ़्तारी की ख़बरें दी जाती रही हैं।
उत्तरी सीरिया पर तुर्की के ह’मले का यूरोपीय देशों ने समर्थन नहीं किया। जिसकी वजह से तुर्की यूरोपीय देशों को यह धमकी दे रहा है कि, वह अब अपनी सीमाएं खोल देगा। जिससे शरणार्थियों की बाढ़ यूरोप की ओर बढ़ जाएगी। तुर्की के गृहमंत्री सुलेमान सोयलु ने कहा है कि दाइश के यूरोपीय सदस्यों की नागरिकता समाप्त किए जाने के यूरोपीय नेताओं के बयानों को स्वीकार नहीं किया जा सकता है।
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने तुर्की और कुर्दों को नसीहत दी है कि, वह दाइश के आ’तंकवादियों को भागने से हर सम्भव तरीक़े से रोकें। दाइस के आ’तंकवादियों को भागने से रोकने का आह्वान करने के साथ ही साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यूरोपीय देशों से भी मांग की है कि, वह अपने देश के नागरिक दाइश आतं’कवादियों को वापस बुलवाएं।तो दूसरी तरफ तुर्की ने साफ-साफ कह दिया है कि तुर्की दाइश के बंदियों को उनके देशों में वापस भेज कर ही रहेगा। तुर्की किसी भी आतं’कवादी के लिए होटल नहीं है। और हर एक आ’तंकवादी को तुर्की से बाहर निकलना ही होगा। और अंकारा इस आ’तंकवादी गुट के यूरोपीय सदस्यों को उनके देश वापस भेज कर ही रहेगा।