UPSC Results: टॉप 3 रैंक पर रहा महिलाओं का राज, UPSC में 933 में से 320 लड़कियों ने मारी बाज़ी…

सोशल मीडिया पर आज कल वूमेन (Women) वाला मीम काफी चल रहा है। इस मीम के जरिए महिलाओं का खूब मजाक भी बनाया जा रहा है। लेकिन आज महिलाओं ने इन मीम्स को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया है। आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी CSE 2022 का रिजल्ट आउट कर दिया है और हैरान करने वाली बात ये है कि इस बार महिलाओं का ही दबदबा देखने को मिला है।

बताते चलें कि वो महिलाएं ही हैं जिन्होंने इस बार यूपीएससी CSE में टॉप किया है। टॉप चार रैंक महिलाओं के ही नाम हैं। इसके अलावा आपको बता दें कि इस साल भारतीय सिविल सेवाओं के लिए अब तक की सबसे अधिक संख्या में महिलाओं का चयन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस साल 34% के साथ सबसे अधिक महिलाओं की हिस्सेदारी देखी गई।

साल 1980 से तुलना की जाए तो ये आंकड़ा लगभग दुगना है। वर्ष 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में, यह 20% से नीचे था। लेकिन इस साल तो महिलाओं ने सबको हैरान कर दिया है। गौरतलब हैं कि UPSC की ओर से जारी फाइनल लिस्ट में 933 उम्मीदवारों में से 320 महिलाएं हैं। टॉप रैंक वाली महिलाओं की बात करें तो गौतम बुद्ध नगर की दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) से ग्रेजुएट इशिता किशोर ने पहला स्थान हासिल किया है।

वहीं बिहार के बक्सर की गरिमा लोहिया ने दूसरा रैंक हासिल किया है। जबकि तेलंगाना की उमा हराथी एन ने तीसरा और स्मृति मिश्रा ने चौथी रैंक हासिल की हैं। ये लगातार दूसरा साल है जब टॉप 3 रैंक में महिलाओं का नाम रहा है। इससे पहले हुए एग्जाम में भी महिलाओं ने टॉप 3 में अपना दबदबा बनाए रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *