नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुना’व के नतीजों के बाद से ही भाजपा को भारी आ’लोचना का सामना करना पड़ रहा है. भाजपा ने जिस तरह से दिल्ली विधानसभा चु’नाव में आ’क्रामक प्रचार किया और उसके बाद भी दहाई का आँकड़ा नहीं छू सकी, इसके बाद माना जा रहा है कि भाजपा विधानसभा चुना’व में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है. दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने भाजपा को बु’री तरह परा’जित किया. इस चु’नाव में भाजपा के कई नेताओं ने विवादित भाषण दिए.
इसके बाद भी चुना’व में भाजपा का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा.अब भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेख छपा है. एक वेब पोर्टल में छपी ख़बर के मुताबिक़ शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने कहा है कि बाप रे! पूरी दिल्ली देशद्रो’ही! दिल्ली विधानसभा चु’नाव के नतीजों ने यह दिखा दिया है कि पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह अजेय नहीं हैं।
संजय राउत ने सामना के सम्पादकीय में लिखा है कि, “दूसरी बात मतलब मतदाता बेईमान नहीं हैं। धर्म का बवंडर पैदा किया जाता है, उसमें वे बहते नहीं हैं। राम श्रद्धा की जीत हैं ही लेकिन कुछ विजय हनुमान भी दिलाते हैं। दिल्ली में ऐसा ही हुआ।” उन्होंने सामना लिखा है कि लोकसभा चु’नाव में मजबूत और अभेद्य रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुना’व में ताश के पत्तों से बने बंगले के जैसे धराशायी हो जाती है, ऐसा दिल्ली विधानसभा चुना’व के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है।
संजय राउत ने लिखा कि भाजपा अजेय नहीं है और मोदी-शाह की वजह से चु’नाव जीता जा सकता है, इस दंतकथा से लोगों को अब तो बाहर निकलना चाहिए। राउत ने कहा है कि अब भाजपा का गुब्बारा फूटने का आगाज़ हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुना’व में भाजपा को करारी मात मिली थी, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आप ने 62 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था और भाजपा के खाते में केवल 8 सीटें आईं थीं।