दर्शकों को कौन सी फ़िल्म पसंद आएगी कौन सी नहीं ये बात फ़िल्म की स्क्रिप्ट देखकर समझ नहीं आती, इस बात का फ़ैसला होता है शुक्रवार को। फ़िल्मी सितारे अपनी पसंद से स्क्रिप्ट पसंद और नापसंद करते हैं। कई बार ऐसा होता है जब कुछ फ़िल्मों की स्क्रिप्ट देखकर सितारों को लगता है कि ये फ़िल्म नहीं चलेगी और वो उसे मना कर देते हैं लेकिन फ़िल्म सुपरहिट हो जाती है।
ऐसे में न करने वाले सितारे के पास मलाल करने के अलावा और कोई चारा नहीं रहता। आज हम आपको एक ऐसी फ़िल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ऑफ़र हुई थी सलमान ख़ान को लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और फिर शाहरुख़ ख़ान ने इस फ़िल्म का ज़िम्मा अपने काँधे पर लिया और फ़िल्म हो गयी सुपर-डुपर हिट..हम बात कर रहे हैं 2007 में आयी फ़िल्म चक दे इंडिया।
चक दे इंडिया फ़िल्म के लिए निर्माता यशराज फ़िल्म्ज़ की पहली पसंद थे. सलमान ख़ान लेकिन सलमान को फ़िल्म का टायटल पसंद नहीं आया और उन्होंने फ़िल्म करने से मना कर दिया। इसके निर्माता ने अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम से बात की लेकिन उन्होंने भी इस फ़िल्म में ख़ास रुचि नहीं दिखायी। आख़िर शाहरुख़ ख़ान को मिल गया कबीर ख़ान का किरदार।
शाहरुख़ ने इस फ़िल्म में अपनी रोमांटिक इमेज से अलग हटकर एक हॉकी कोच की भूमिका निभायी थी जो महिला टीम के लिए लड़ते हैं और उन्हें तैयार करते हैं। इस फ़िल्म में शाहरुख़ के साथ विद्या मालवड़े, शिल्पा शुक्ला, सागरिका घाडगे, चित्राशी रावत आदि नज़र आयी थीं। इस फ़िल्म के लिए सभी महिला कलाकारों ने 3-4 महीने हॉकी की ट्रेनिंग ली थी ताकि फ़िल्म में खेल की वास्तविकता नज़र आए। ये फ़िल्म साल की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनी थी और शाहरुख़ के फ़िल्मी करियर को और ऊँचाइयों पर ले गयी