रोहित का मज़ाक बनाना पड़ा पंजाब को भारी, मुंबई ने कर दी गज़ब बेइज्जती…

आईपीएल (IPL 2023) का आधा सीजन लगभग खत्म हो चुका है। सभी टीमें अपने आधे से ज्यादा मुकाबले खेल चुकी हैं। हर टीम अब तक 9 मैच खेल चुकी है, जैसे जैसे फाइनल करीब आता जा रहा है, वैसे वैसे खेल में दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। हाल ही में मुंबई और पंजाब के बीच हुए मुकाबले में दर्शकों का काफी मनोरंजन हुआ। पहले पंजाब के बल्लेबाजों ने दर्शकों का मनोरंजन किया, जिसके बाद मुंबई के बल्लेबाजों ने भी अपनी बल्लेबाज़ी से सबको हैरान कर दिया।

लेकिन इस बीच भी मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला खामोश रहा। पंजाब के बेहतरीन गेंदबाज ऋषि धवन ने अपने पहले ही ओवर में हिटमैन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हिटमैन खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। ऐसे में पंजाब की ओर से उनका खूब मज़ाक बनाया गया। सिर्फ ग्राउंड पर ही नहीं बल्कि ट्विटर पर भी उनकी खूब खिल्ली उड़ाई गई। लेकिन बाद में मुंबई ने भी पंजाब को मुंह तोड़ जवाब दिया।

जब हिटमैन जीरो रन पर आउट हुए तो पंजाब फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर हिटमैन को लेकर एक ट्वीट किया। पंजाब की ओर से एक ट्वीट में रोहित शर्मा का नाम लिए बगैर उनको टारगेट किया गया। जिसके रिप्लाई में मुंबई फ्रेंचाइजी ने पंजाब को आईपीएल का इतिहास याद करवा दिया। मुंबई ने ट्वीट करते हुए पंजाब को याद दिलाया कि रोहित शर्मा ही वो कप्तान हैं, जिन्होंने 5 बार मुंबई को आईपीएल ट्रॉफी जितवाई है।

इसके लिए ही मुंबई फ्रेंचाइजी ने पंजाब को ये भी याद दिलाया कि वह अब तक आईपीएल के किसी भी सीजन में ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हुई है। वहीं, मैच का जिक्र करें तो कल के मुकाबले मुंबई इंडियंस ने 6 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। इस मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई को 214 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसका पीछा करते हुए मुंबई ने 18.5 ओवरों में ही इसको चेस कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *