Rahul Gandhi in America मौजूदा समय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अमेरिका के दौरे पर हैं। वह अमेरिका में भी भाजपा पर निशाना साधे हुए हैं। राहुल गांधी लगातार भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाज़ी कर रहे हैं। सोमवार के दिन उन्होंने न्यूयॉर्क में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने देश में चल रही दो विचारधाराओं की लड़ाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “देश दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई का सामना कर रहा है। एक ओर कांग्रेस है तो दूसरी तरफ भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) है।”
राहुल गांधी आगे कहते हैं कि “हम (कांग्रेस) महात्मा गांधी का प्रतिनिधित्व करते हैं और भाजपा-आरएसएस नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को मानती है। वही नाथूराम, जिसने गांधीजी की हत्या कर दी थी। हम जिस विचारधारा का पालन करते हैं, वह महात्मा गांधी की विचारधारा है। महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) एनआरआई थे। अहिंसा का प्रचार किया और सत्य की आजीवन खोज की।”
इसके अलावा उन्होंने गोडसे को लेकर भी बात कही। राहुल ने कहा कि “गोडसे एक हिंसक और गुस्सैल व्यक्ति था जो अपने जीवन की सच्चाई का सामना करने में असमर्थ था।” इसके साथ ही राहुल गांधी ने प्रवासी भारतीयों को देश के विकास के लिए एक अहम सीढ़ी बताया। वह कहते हैं कि “भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने दुनिया में खुले विचार रखे।”
राहुल ने कहा कि “प्रवासी भारतीयों ने महात्मा गांधी, बीआर अंबेडकर, सरदार वल्लभभाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू और सुभाष चंद्र बोस सहित देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े सभी प्रमुख नेता एनआरआई थे, जिन्होंने दुनिया में खुले विचार व्यक्त किए।” कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का दावा है कि भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की अहम भूमिका है। Rahul Gandhi In America