Death Of Nitish Pandey: मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, ‘अनुपमा’ फेम ​नीतेश पांडे का हुआ निधन…

मनोरंजन जगत से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में दिग्गज अभिनेता वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर सामने आई थी। इसके बाद अब अभिनेता का निधन हो गया है। आपको बता दें कि टीवी के मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ में अपनी एक्टिंग के लोगों का दिल जीतने वाले अभिनेता नीतेश पांडे अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। सामने आई खबरों के अनुसार उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है।

नीतेश पांडे के निधन की खबरें सुनने के बाद मनोरंजन जगत में दुख पसर गया है। आपको बता दें कि नीतीश पांडे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1990 में थिएटर से की थी। जिसके बाद उन्होंने कई सारे टीवी सीरियल्स में काम किया। इनमें ‘मंजिले अपनी अपनी’, ‘अस्तित्व एक प्रेम कहानी’, ‘साया’, ‘जूस्तजू’, और ‘दुर्गेा नंदिनी’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई।

मौजूदा समय में वह टीवी के सबसे बड़े सीरियल ‘अनुपमा’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आते थे। इस शो में वह धीरज कपूर का किरदार निभाते थे। गौरतलब हैं कि अभिनय के साथ साथ वह खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते थे। दुख की बात ये है कि अब वह हमें एक्टिंग करते हुए दिखाई नहीं देंगे। मनोरंजन जगत के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी दुख पसर हुआ है।

उनके फैंस उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। आपको बता दें कि ये पूरा ही हफ्ता मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा रहा है। हाल ही में कई अभिनेताओं ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सबसे पहले आदित्य सिंह राजपूत के निधन ने सबको हिला कर रख दिया। लोग इस गम से बाहर नहीं निकले थे कि फिर वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर सामने आ गई। जैसे तैसे ये दुख भी झेल लिया गया तो अब नीतीश पांडे हर किसी की आंखों को नम कर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *