मलाइका अरोरा इन दिनों अर्जुन कपूर और अपने रिश्ते को लेकर सु’र्ख़ियो में रहती हैं। जहाँ कई बार लोग उन्हें ट्रो’ल करते हैं तो वहीं बहुत से लोग उनकी जोड़ी को काफ़ी पसंद करते हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने पूर्व पति अरबाज़ ख़ान और बेटे अरहान की फ़ोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर करते हुए लिखा कि “अरहान तुम बिलकुल अपने पापा जैसे दिखते हो” इस फ़ोटो में अरबाज़ ख़ान की बचपन की और अरहान की बचपन की फ़ोटो को मलाइका ने एक साथ लगाया था और वाक़ई दोनों तस्वीरें एक सी लग रही हैं।
मलाइका अरोरा और अरबाज़ ख़ान के लम्बे शादी के बंधन को टू’टे कुछ वक़्त बीत चुका है। मलाइका अर्जुन कपूर के सतह रिश्ते में हैं, वहीं अरबाज़ ख़ान भी अपनी विदेशी गर्लफ़्रेंड के साथ नए रिश्ते में हैं। अरबाज़ और मलाइका का बेटा अरहान अब बड़ा हो चुका है, वो माता- पिता दोनों से अच्छे सम्बंध में है। मलाइका ने एक बार अपने इंटरव्यू में बताया था कि अरहान समझदार है। अरबाज़ और मलाइका ने अलग होने से पहले उसे इस बारे में खुलकर बताया था और वो उनकी बात को समझ गया था।

मलाइका ने कहा कि अरहान उनके और अर्जुन के रिश्ते के बारे में भी जानता है और उसे इस बात से कोई आपत्ति भी नहीं है। अरहान एक सुलझा हुआ बच्चा है। जहाँ अरहान और मलाइका का रिश्ता अब भी ख़ूबसूरत है वहीं बाक़ी ख़ान फ़ैमिली को मलाइका और अर्जुन का रिश्ता ख़ास पसंद नहीं है। ख़बरें तो यहाँ तक हैं कि अर्जुन कपूर का ख़ान फ़ैमिली में आना-जाना बंद है। यहाँ तक कि बोनी कपूर के लिए भी सलमान ख़ान के घर के दरवाज़े बंद हैं। अरबाज़ इन दिनों दबंग 3 को लेकर ख़ुश हैं वहीं मलाइका को उन्होंने दबंग 3 में न लेने का फ़ैसला किया है। मलाइका इन दिनों ज़ी टी वी पर आने वाले डान्स रिएलिटी शो को जज कर रही हैं जिसे पहले करीना कपूर ख़ान जज कर रही थीं।