मैनपुरी में डिंपल यादव बड़ी जीत की ओर, आज़म के गढ़ रामपुर और खतौली का ये है रिज़ल्ट

मैनपुरी की मतगणना में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव दो लाख के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी हैं। 12 बजे तक उन्हें 190167 वोट मिल चुके हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी के खाते में 103590 वोट आए हैं। डिंपल 86 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी नेताजी का जलवा कायम दिखाई दे रहा है।

मतगणना में शुरुआत से ही डिंपल यादव की बढ़त बरकरार है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह को 81 हजार से अधिक वोटों से पीछे कर दिया है। मैनपुरी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के अपने बूथ से हार गए हैं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जहाँ सपा ने मज़बूत बढ़त बना ली है वहीं रामपुर और खतौली विधानसभा उपचुनाव में भी सपा गठबंधन आगे है. रामपुर में असीम रज़ा 3496 वोटों से आगे हैं जबकि खतौली में रालोद के मदन भैया 8856 वोटों से आगे है. भाजपा ने जहाँ गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल किया है वहीं हिमाचल में उसे झटका लगता हुआ दिख रहा है.

भाजपा को राजस्थान, ओड़िसा, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी झटका लगा है, यहाँ पर एक-एक सीट के उपचुनाव मं भाजपा पीछे है. अगर इसी के आसपास आंकड़े रहते हैं तो भाजपा के लिए बड़ी ख़ुशी की बात ये होगी कि उसे गुजरात में प्रचंड कामयाबी मिली है लेकिन हिमाचल में उसकी हार उसके लिए चिंता का विषय होगी.

उपचुनाव में नाकामयाबी भी भाजपा के लिए सोचने का विषय रहेगी. हालाँकि अभी भी कुछ राउंड की गिनती बाक़ी है, ऐसे में अगर कुछ परिवर्तन रूझानों में आता है तो बात बदल जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *