हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से तीसरी उड़ान से 284, चौथी उड़ान से 298 एवं पॉचवीं उड़ान से 299 हज यात्री रवाना हुए

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

लखनऊ: 22 मई 2023

हज-2023 हेतु लखनऊ उड़ान स्थल से तीसरी उड़ान संख्या एस0वी0 3899 22 मई, 2023 को 284 हज यात्रियों को लेकर सकुशल अपने निर्धारित समय 07ः45 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हो गयी। इस उड़ान से 171 पुरुष व 113 महिलाएं रवाना हुए। सबसे अधिक 32 हज यात्री प्रयागराज, 28 लखनऊ व 27 संतकबीरनगर के गये हैं।
यह जानकारी उ0प्र0 राज्य हज समिति के सचिव/कार्यपालक अधिकारी एस0पी0 तिवारी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि लखनऊ उड़ान स्थल से चौथी उड़ान संख्या एस0वी0 3753 से 298 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 157 पुरुष एवं 141 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान में सबसे अधिक सीतापुर 159, लखनऊ 75 व कानपुर नगर के 62 हज यात्री हैं। लखनऊ उड़ान स्थल से पॉंचवीं और आज की तीसरी उड़ान संख्या एस0वी0 3771 से 299 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 161 पुरुष एवं 136 महिलाएं सम्मिलित हैं। इस उड़ान में सबसे अधिक कानपुर नगर के 214, लखनऊ के 48 व कासगंज के 30 हज यात्री हैं।
श्री तिवारी ने बताया कि दिल्ली उड़ान स्थल से आज 22.05.2023 को प्रथम उड़ान संख्या एस0वी03803 से उत्तर प्रदेश के 233 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 125 पुरुष व 108 महिलाएं हैं, सबसे अधिक 197 हज यात्री गाज़ियाबाद के गए। दिल्ली से द्वितीय उड़ान संख्या एस0वी0 3757 से 279 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 150 पुरुष व 129 महिलाएं व सबसे अधिक 168 हज यात्री ग़ाज़ियाबाद के व गौतमबुद्धनगर के 95 हज यात्री रवाना हुए। दिल्ली से तृतीय उड़ान संख्या एस0वी03761 से 287 हज यात्री रवाना हुए, जिसमें 172 पुरुष व 115 महिलाएं व सबसे अधिक 46 मुरादाबाद, बिजनौर के 42 व मुज़फ्फरनगर के 31 हज यात्री रवाना हुए। दिल्ली उड़ान स्थल से चौथी उड़ान संख्या एस0वी03759 से 313 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 165 पुरुष व 148 महिलाएं व सबसे अधिक 188 मेरठ व बाग़पत के 95 हज यात्री रवाना हुए हैं।
श्री तिवारी ने आगामी उड़ान के हज यात्रियों को सूचित किया है कि वह अपना वीज़ा हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट पर लॉगइन कर निकालकर साथ रखना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *