Loksabha Election Result 1967: 1962 और 1967 के लोकसभा चुनाव के बीच भारत ने दो प्रधानमंत्रियों को खोया, जवाहर लाल नेहरु और लाल बहादुर शास्त्री. 1967 के चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने कई बड़ी चुनौतियाँ थीं. जनसंघ और स्वतंत्र पार्टी दोनों ही मज़बूत दिख रही थीं, कांग्रेस इस बार प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही थी.
कांग्रेस को उम्मीद थी कि वो बेहतर करेगी लेकिन विरोध भी नज़र आ रहा था. नतीजे जब आये तो कांग्रेस को सात राज्यों में बड़ा नुक़सान उठाना पड़ा. लोकसभा चुनाव के कुछ ही दिन बाद हुए राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 9 राज्यों में अपनी सत्ता भी गँवा बैठी, उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में भी पार्टी हार गई.
लोकसभा की बात करें तो कांग्रेस को गुजरात, मद्रास, और ओड़िसा जैसे राज्यों में भारी नुक़सान हुआ लेकिन कांग्रेस फिर भी बहुमत पाने में सफल रही. कांग्रेस ने 78 सीटों का भारी नुक़सान उठाया और कुल 283 सीटें जीत लीं.
Sr No | Party | Seats |
---|---|---|
1 | INC Indian National Congress |
283 |
2 | SWA Swatantra Party |
44 |
3 | BJS Bharatiya Jana Sangh |
35 |
4 | IND Independent |
35 |
5 | DMK Dravida Munnetra Kazhagam |
25 |
6 | CPI Communist Party of India |
23 |
7 | SSP Samyukta Socialist Party |
23 |
8 | CPM Communist Party of India (Marxist) |
19 |
9 | PSP Praja Socialist Party |
13 |
10 | BAC Bangla Congress |
5 |
11 | ADS Akali Dal – Sant Fateh Singh Group |
3 |
12 | FBL Forward Bloc |
2 |
13 | MUL Muslim League |
2 |
14 | PWP Peasants & Workers Party |
2 |
15 | AHL All Party Hill Leaders Conference |
1 |
16 | JKD Jana Kranti Dal |
1 |
17 | JKN Jammu & Kashmir National Conference |
1 |
18 | NNO Nagaland Nationalist Organisation |
1 |
19 | RPI Republican Party of India |
1 |
20 | UGS United Goans – Seqveria Group |
1 |
Total ( Plus Appointed Members 3) | 520+3 |