Thu. Apr 18th, 2024

इंसान की जिंदगी में शादी की मेहवपूर्णता क्या होती है, इस बात से हर कोई वाकिफ है। ये एक ऐसा पल होता है जिसका सपना हर कोई देखता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे जो पलभर मातम बदल गई। ये शादी शुक्रवार को बिहार के सतौआ गांव में हुई थी। शादी बड़ी ही धूम धाम से हुई और बिदाई भी काफी अच्छी तरह से हुई, लेकिन बरात सही सलामत अपने घर वापस नहीं लौट पाई।

दरअसल, जब बरात वापस अपने गांव महरावां लौट रही थी तब दुल्हा और दुल्हन को गाड़ी का एक्सीडेंट हो और दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जब दुल्हा और दुल्हन की गाड़ी नवादा जाने के लिए नेशनल हाईवे पर चढ़ी तभी दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रैक्टर ने गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी ज्यादा खतरनाक थी कि कार में मौजूद दुल्हा और दुल्हन दोनों ही मौत के मुंह में पहुंच गए।

इसके साथ ही खबर ये भी मिली है कि कार में दुल्हा और दुल्हन के साथ पांच लोग और मौजूद थे। जिसमें से एक कार का ड्राइवर था और एक दुल्हा का बहनोई शंकर चौधरी था। सभी लोग बुरी तरह ज़ख्मी हो गए हैं, जिनको अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि उस ही गाड़ी में बैठा दुल्हा का भांजा अभिषेक कुमार पूरी तरह से ठीक है।

अभिषेक को इस हादसे के दौरान एक भी खरोच नहीं आई है। एक्सीडेंट जितना खतरनाक हुआ था। उसको देखते हुए लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी कि कार में मौजूद कोई भी शख्स जिंदा बचा होगा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, दुल्हा और दुल्हन के अलावा बाकी सब लोग जिंदा बच निकले। हालांकि बाकी सब लोग भी अभी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *