क्रिकेट से संन्यास लेने जा रहे हैं एमएस धोनी? एक वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर बवाल…

महेंद्र सिंह धोनी (Dhoni Ka Sanyas) ये एक ऐसा नाम है जिसके लिए लोग हर वक्त मरने मिटने के लिए तैयार रहते हैं। मौजूदा समय में शायद ही ऐसा कोई क्रिकेटर होगा जिसकी फैन फॉलोइंग महेंद्र सिंह धोनी जैसी होगी। बढ़ती उम्र के साथ साथ धोनी धीरे धीरे खेल से दूर होते चले जा रहे हैं। पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से उन्होंने संन्यास लिया और अब आशंका जताई जा रही है कि वह आईपीएल से भी संन्यास ले रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। जिसको देखने के बाद लोगों का ये मानना है कि धोनी आईपीएल का अगला सीजन नहीं खेलेंगे।

दरअसल, ये वीडियो रविवार में हुए मुकाबले के बाद का है। ये मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ था। हालांकि मैच में चेन्नई को हार मिली, लेकिन मैच के बाद बने एक मोमेंट ने दर्शकों का दिल जीत लिया। मैच के बाद जब धोनी बात करने के लिए आए तो दर्शकों ने उनके नाम पुकारना शुरू कर दिया। पूरा स्टेडियम में सिर्फ धोनी का ही नाम सुनाई दे रहा था, ऐसे में माइक की आवाज तक बढ़ानी पड़ी थी।

इसके बाद आखिर में धोनी ने पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। ये सब देखने के बाद माना जा रहा है कि रविवार को हुआ मुकाबला घरेलू मैदान पर धोनी का आखिरी मुकाबला था और आईपीएल का ये सीजन धोनी का अंतिम सीजन हो सकता है। जिस तरह से आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एमएस धोनी का वीडियो शेयर किया गया है, उसको देखकर लगता है कि यकीनन ये धोनी का घरेलू मैदान पर फेयरवेल मैच था।

इस बीच एक और ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने इस बात को कन्फर्म कर दिया। मैच के बाद जब धोनी मैदान में मौजूद था तब पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर मैदान पर आए और धोनी से अपनी टी शर्ट पर सिग्नेचर लिए। ऐसा नज़ारा तब ही देखने को मिलता है जब कोई खिलाड़ी क्रिकेट से दूर जा रहा हो। फैंस वीडियो पर लगातार कमेंट्स कर रहे हैं और इस खबर को सुनकर काफी उदास भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *