Dhoni become angry: बीच मैदान में अंपायर से बहस करते नज़र आए धोनी, आखिर किस बात पर गरम हुए कैप्टन कूल…

महेंद्र सिंह धोनी को उनके शांत मिजाज़ के लिए जाना जाता है। वह मुश्किल हालात में भी खुद को शांत रखते हैं। लेकिन जब वह अपना आपा खोते हैं, तो सब उनको देखते ही रह जाते हैं। हालांकि ऐसा बहुत ही कम होता देखा गया है जब धोनी को गुस्सा आया हो और उन्होंने अपना आपा खो दिया हो। आईपीएल 2023 के 67वें मुकाबले में धोनी का गुस्सा देखा गया। बीच मैदान में मौजूद एमएस धोनी अंपायर से ही बहस करने लगे।

दरअसल, हुआ यूं कि दिल्ली के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए गेंद का शेप बिगड़ गया था। जिसको लेकर धोनी ने गेंद बदलने की मांग की और अंपायर ने गेंद बदल भी दी। लेकिन धोनी को दूसरी गेंद भी पसंद नहीं आई और वह अंपायर से बहस करने लगे। ये बात 14वें ओवर की है, जब दिल्ली ने स्ट्रेटिजक टाइम आउट लिया था। तभी धोनी ने अंपायर को गेंद का शेप दिखाते हुए उसको बदलने की बात की, लेकिन जब अंपायर ने दूसरी गेंद दी तो धोनी उससे भी नाखुश दिखाई दिए।

दूसरी गेंद से नाखुश धोनी अंपायर के पास पहुंचे और उनको दोनों गेंद दिखाई। धोनी का मानना था कि दूसरी गेंद बिल्कुल नई गेंद जैसी थी, लेकिन धोनी एक पुरानी गेंद चाहते थे क्योंकि ये मैच का 14वां ओवर चल रहा था। लेकिन जब अंपायर ने गेंद बदलने से इंकार कर दिया तब धोनी अंपायर से नाखुश नज़र आए। आपको बता दें कि धोनी को ऐसा करते हुए बहुत कम देखा जाता है।

मैच की बात करें तो इस मैच में धोनी की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली को 224 का बड़ा लक्ष्य दिया था। लेकिन दिल्ली इस लक्ष्य तक पहुंचने में पूरी तरह से नाकाम रही। चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के आगे दिल्ली केवल 146 रन ही बना पाई। इस तरह से चेन्नई ने ये मैच 77 रनों से जीत लिया और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *