बॉलीवुड की दुनिया जितनी चकाचौंध से भरी है उतने ही अलग-अलग रूप इस दुनिया के हैं जो छुपे रहते हैं। बड़े-बड़े नाम जहाँ आम जनता को लुभाते हैं वहीं वो कई काले कारनामों को अंजाम भी देते हैं। हाल ही में ऐसी एक ख़बर ने सभी को चौंका दिया। जी हाँ, मैंने प्यार किया फ़िल्म से अपनी पहचान बनाने वाली भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई पुलिस की टीम ने गि’रफ़्तार किया क्योंकि उनका नाम एक गैं’बलिंग रैके’ट में सामने आया है।
जी हाँ आपको जितनी हैर’त हो रही है उतनी ही हैर’त हमें भी है। भाग्यश्री के पति हिमालय एक बिज़नेसमैन हैं। भाग्यश्री से उनकी मुलाक़ात मैंने प्यार किया के सेट पर हुई थी। भाग्यश्री ने उनके लिए फ़िल्मी दुनिया से मिल रहे बड़े- बड़े ऑफ़र्ज़ को भी ठुकरा दिया और सिर्फ़ अपने पति के साथ काम करने की बात करने लगीं दोनों ने साथ में कुछ फ़्लॉप फ़िल्में भी कीं। बाद में भाग्यश्री अपने परिवार में रम गयीं और पति बिज़्नेस में लग गए। पर अब हिमालय का नाम गैंब;लिंग रैके’ट में सामने आया है।

ग़ौरतलब है कि पिछले दिनों मुंबई पुलिस ने इन्फ़िनिटी मॉल के पास स्थित एक बड़ी इमारत से क़रीब 15 लोगों को जु-आ खेलते हुए गि’रफ़्तार किया था। उनसे पू;छताछ में ही भाग्यश्री के पति हिमालय का नाम सामने आया है। मुंबई पुलिस ने हिमालय को हिरा’सत में लेकर पू;छताछ शुरू कर दी है। सामने क्या आता है इस पर सबकी नज़र बनी हुई है।

भाग्यश्री और हिमालय की शादी को 30 साल हो चुके हैं। भाग्यश्री कुछ साल पहले चर्चित डान्स रिएलिटी शो झलक दिखला जा में नज़र आने के बाद कुछ TV शो में भी नज़र आयीं थीं। आज भी उनकी ख़ूबसूरती और फ़िटनेस लोगों के लिए आश्चर्य की बात है। हिमालय और भाग्यश्री के दो बच्चे हैं उनके बेटे ने “मर्द को दर्द नहीं होता” फ़िल्म से बॉलीवुड में क़दम रखा है इस फ़िल्म को लोगों ने काफ़ी पसंद किया है। पिता के नाम पर लगे इस आरोप का उनके करियर पर क्या असर होगा ये भी देखने की बात है।