हमारा देश एक ऐसा देश है जहां कई धर्मों के मानने वाले रहते हैं. हर धर्म के लोगों को यहाँ अपने अपने हिसाब से धर्म को मानने की आज़ादी है.भारत में धार्मिक स्वतंत्रता है और हम एक सेक्युलर देश हैं. आपको बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा बड़ा लोकतंत्र है, उसकी वजह ये है कि यहाँ सबसे अधिक वोटर हैं. परन्तु आज हम भारत की आबादी को इस ऐतबार से समझने की कोशिश करेंगे कि यहाँ मुस्लिम आबादी किस राज्य में अधिक है. हम आपको देश के उन प्रदेशों के बारे में जानकारी देंगे जिनमें मुस्लि’म आबादी अधिक है.
देश में 2011 की जनगणना के अनुसार देश में कुल आबादी करीबन 125 करोड़ हैं।अगर हम इसमें से मुसलमानों की बात करें तो 2011 के आंकड़ों के अनुसार देश में लगभग 14 फीसदी मुस्लि’म आबादी है। भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग समाज के लोग हैं. मुस्लि’म समुदाय की बात करें तो कुछ ऐसे राज्य हैं जहाँ मु’स्लिम आबादी न के बराबर है तो कुछ ऐसे हैं जहाँ ठीक-ठाक आबादी है.
जम्मू कश्मीर-भारत के राज्य जम्मू कश्मीर राज्य में मुस्लि’म आबादी 68 प्रतिशत से भी ज्यादा है।वहीं अगर इसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को भी मिला लिया जाए तो ये आंकड़े बढ़कर 85 प्रतिशत से भी ऊपर चला जाता है। असम–असम में भी मुस्लि’मों की आबादी काफी ज्यादा है।आंकड़ों के मुताबिक,यह कुल आबादी के लगभग 34 प्रतिशत के आसपास है।लेकिन असम में रहने वाले मुस्लि’म आसामी समुदाय से आते है।असम में बड़ी संख्या में मुसलमान बंगाली समुदाय के भी रहते है।
लक्षद्वीप- लक्षद्वीप एक केंद्र शासित प्रदेश है।जहाँ की कुल मुस्लि;म आबादी 96 प्रतिशत के करीब है।जिससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां पर रहने वाले ज्यादातर लोग मुस्लि’म समुदाय के है।समुद्र के किनारे बसे होने के चलते लक्षद्वीप के मुस्लि’म मछली के व्यापार के साथ जुड़े हुए हैं।वहीं अगर यहां के लोगों की शिक्षा की बात की जाए तो यहां शिक्षित लोगो की मात्रा करीब 93 प्रतिशत है।
पश्चिम बंगाल-पश्चिम बंगाल में मुसलमानों की आबादी करीब 27 प्रतिशत है।खासतौर पर मालदा, मुर्शिदाबाद में मुस्लि’म आबादी काफी है।इसके लावा कोलकाता,हावड़ा में भी मुसलमानों की आबादी काफी अच्छी मानी जाती है। केरल-आपको बता दें कि केरल में मुस्लि’म आबादी करीब 26 प्रतिशत से भी ज्यादा है।माना जाता है कि भारत में पहली मस्जिद भी केरल में ही बनाई गई थी। कहा जाता है कि पहली बार इस्लाम धर्म अरब व्यापारियों जरिए केरल से ही भारत में आया था।