2004 Lok Sabha Election

2004 Lok Sabha Election:  2004 के लोकसभा चुनाव ऐसे पहले चुनाव में थे जिसमें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग हुआ. चुनाव से पहले भाजपा नेताओं को भरोसा था कि उनकी पार्टी अकेले दम पर बहुमत ले आएगी. मीडिया चैनलों के ओपिनियन पोल भी भाजपा या भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन NDA को बहुमत मिलता दिखा रहे थे. भाजपा ने इस बार अपना चुनावी प्रचार भी बदला और ‘इण्डिया शाइनिंग’ का नारा दिया.

दूसरी तरफ़ कांग्रेस 90 के दशक की उथल पुथल से बाहर आ चुकी थी. पार्टी के सभी नेता सोनिया गांधी को अपना नेता मान चुके थे. कांग्रेस ने अपने चुनावी प्रचार में बढ़ती महँगाई और बेरोज़गारी को मुद्दा बनाया. चुनाव के नतीजे भाजपा के लिए हैरान कर देने वाले रहे. भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन की हार हो गई और कांग्रेस के नेतृत्व में यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायन्स यानी UPA का जनम हुआ. 2004 Lok Sabha Election

UPA को लेफ्ट पार्टियों ने बाहर से समर्थन दिया. वामपंथी दलों के अलावा समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और केरल कांग्रेस ने UPA सरकार को बाहर से समर्थन दिया. ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि सोनिया गांधी देश की प्रधानमंत्री बनेंगी लेकिन सोनिया ने अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह का नाम आगे किया. कांग्रेस के अन्दर से सोनिया से रिक्वेस्ट की गई कि वो प्रधानमंत्री बनें लेकिन सोनिया ने मनमोहन को ही प्रधानमंत्री चुने जाने की अपील की. उल्लेखनीय है कि मनमोहन सिंह ने इसके पहले कभी कोई लोकसभा चुनाव नहीं जीता था लेकिन उनका बतौर अर्थशास्त्री बहुत सम्मान था.  22 मई 2004 को मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली.

2004 14th Lok Sabha Election Result
Sr No Party Seats
1 INC
Indian National Congress
145
2 BJP
Bharatiya Janata Party
138
3 CPM
Communist Party Of India (marxist)
43
4 SP
Samajwadi Party
36
5 RJD
Rashtriya Janata Dal
24
6 BSP
Bahujan Samaj Party
19
7 DMK
Dravida Munnetra Kazhagam
16
8 SHS
Shivsena
12
9 BJD
Biju Janata Dal
11
10 CPI
Communist Party Of India
10
11 NCP
Nationalist Congress Party
9
12 SAD
Shiromani Akali Dal
8
13 JD(U)
Janata Dal (united)
8
14 PMK
Pattali Makkal Katchi
6
15 JMM
Jharkhand Mukti Morcha
5
16 TDP
Telugu Desam
5
17 TRS
Telangana Rashtra Samithi
5
18 IND
Independent
5
19 MDMK
Marumalarchi Dravida Munnetra Kazhagam
4
20 LJNSP
Lok Jan Shakti Party
4
21 RLD
Rashtriya Lok Dal
3
22 RSP
Revolutionary Socialist Party
3
23 AIFB
All India Forward Bloc
3
24 JD(S)
Janata Dal (secular)
3
25 AGP
Asom Gana Parishad
2
26 JKN
Jammu & Kashmir National Conference
2
27 AITC
All India Trinamool Congress
2
28 AIMIM
All India Majlis-e-ittehadul Muslimeen
1
29 NLP
National Loktantrik Party
1
30 BNP
Bharatiya Navshakti Party
1
31 JKPDP
Jammu & Kashmir Peoples Democratic Party
1
32 RPI(A)
Republican Party Of India(a)
1
33 KEC
Kerala Congress
1
34 MUL
Muslim League Kerala State Committee
1
35 MNF
Mizo National Front
1
36 NPF
Nagaland Peoples Front
1
37 SDF
Sikkim Democratic Front
1
38 IFDP
Indian Federal Democratic Party
1
39 SJP(R)
Samajwadi Janata Party(rashtriya)
1
Total 543

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *