1980 Loksabha Election: 1977 में बनी मोरारजी देसाई सरकार 1979 में गिर गई. जनता पार्टी जिस तेज़ी से बनी थी, उसी तेज़ी से टूट गई और पार्टी कई गुट में विभाजित हो गई. 28 जुलाई 1979 को कांग्रेस ने चौधरी चरण सिंह को समर्थन दिया और वो प्रधानमंत्री चुने गए. हालाँकि कुछ मुद्दों पर कांग्रेस और चरण सिंह में मतभेद पैदा हो गए और लोकसभा में बहुमत सिद्ध होने से पहले ही सरकार गिर गई.
जनवरी 1980 में देश में फिर से चुनाव हुए. जनता पार्टी ने बाबू जगजीवन राम को अपना प्रधानमंत्री चेहरा बनाया. वहीं कांग्रेस नेता इंदिरा गांधी के प्रति सहानुभूति का माहौल पैदा हो गया था. इंदिरा को जनता पार्टी सरकार में कई बार अदालत के चक्कर लगाने पड़े थे. वहीं जनता पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने की जो बात की थी, उसमें वो बहुत कामयाब नहीं हुई.
इस चुनाव में कांग्रेस की बहुत बड़ी जीत हुई. इंदिरा गांधी की कांग्रेस पार्टी को 353 सीटों पर जीत मिली वहीं दूसरे नम्बर पर जनता पार्टी (सेक्युलर) रही जिसे महज़ 41 सीटें मिलीं. नतीजों की पूरी लिस्ट इस प्रकार है- 1980 Loksabha Election
Sr No | Party | Seats |
---|---|---|
1 | INC(I) Indian National Congress (I) |
353 |
2 | JNP(S) Janta Party (secular) |
41 |
3 | CPM Communist Party Of India (marxist) |
37 |
4 | JNP Janta Party |
31 |
5 | DMK Dravida Munnetra Kazhagam |
16 |
6 | INC(U) Indian National Congress (u) |
13 |
7 | CPI Communist Party Of India |
10 |
8 | IND Independents |
9 |
9 | RSP Revolutionary Socialist Party |
4 |
10 | JKN Jammu & Kashmir National Conference |
3 |
11 | FBL All India Forward Block |
3 |
12 | MUL Muslim League |
2 |
13 | ADK All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam |
2 |
14 | SAD Shiromani Akali Dal |
1 |
15 | MAG Maharashtrawadi Gomantak |
1 |
16 | JKD Jharkhand Party |
1 |
17 | KEC Kerala Congress |
1 |
18 | SJP Sikkim Janata Parishad |
1 |
Total | 529 |