1971 Loksabha Result: 1971 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी दो भागों में बंट गई. एक भाग प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ हो गया जबकि दूसरा मोरारजी देसाई के नेतृत्व में संस्था के साथ हो गया. सन 1969 में कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को पार्टी से निकाल दिया जिसके बाद पार्टी टूट गई. बहुत सारे सांसद इंदिरा गांधी के गुट के साथ हो गए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Requisitionists) का निर्माण हुआ. चुनाव आयोग ने इंदिरा की पार्टी को कांग्रेस पार्टी का उत्तराधिकारी माना वहीं 31 सांसदों के सपोर्ट के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (ओ)[Indian National Congress (Organisation)] का जन्म हुआ.
कांग्रेस टूटने के बाद नवम्बर 1969 को इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) की दूसरी सरकार बनी, ये एक माइनॉरिटी गवर्नमेंट थी. इंदिरा कांग्रेस के साथ 221 सांसद थे जोकि बहुमत से 41 कम थे. हालाँकि इंदिरा गांधी को कम्युनिस्ट पार्टी और DMK ने बाहर से सपोर्ट किया. इस तरह से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Requisitionists) को 289 सीटों के साथ बहुमत मिल गया. 523 सीटों वाली लोकसभा में 262 सीटों पर बहुमत था.
हालाँकि कुछ ही समय में राजनीतिक समर्थक की स्थिति बदलने लगी. इंदिरा को समझ आ गया कि उनकी सरकार बहुत दिन इस तरह से नहीं चल सकेगी. इसी वजह से इंदिरा ने राष्ट्रपति वीवी गिरी को लोकसभा भंग करने की सिफ़ारिश की और राष्ट्रपति ने 27 दिसम्बर 1970 को

लोकसभा भंग कर दी. 1971 Loksabha Result
चुनाव के ठीक पहले विपक्षी एकजुटता बनने लगी. संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, स्वतंत्र पार्टी और भारतीय जनसंघ मिलकर साथ आये. इन दलों ने अपने साथ कुछ और छोटे दलों को ले लिया और पूरे देश में ‘इंदिरा हटाओ’ का नारा हर विपक्षी रैली में गूँजने लगा. इंदिरा गांधी ने इन सभी दलों का खुलकर
मुक़ाबला किया और ‘इंदिरा हटाओ’ के नारे के जवाब में ‘ग़रीबी हटाओ’ का नारा दिया.
विपक्षी महागठबंधन ने तय किया कि इंदिरा की पार्टी के ख़िलाफ़ हर सीट पर विपक्ष की ओर से एक ही उम्मीदवार उतारा जाएगा. सभी तिकड़म करने के बाद भी विरोधी पार्टियां हार गईं और इंदिरा गांधी की कांग्रेस को बड़ी जीत मिली.
Sr No | Party | Seats |
---|---|---|
1 | INC Indian National Congress (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) |
352 |
2 | CPM Communist Party Of India (marxist) [सीपीआई-एम] |
25 |
3 | CPI Communist Party Of India (सीपीआई) |
23 |
4 | DMK Dravida Munnetra Kazhagamq (डीएमके) |
23 |
5 | BJS Bharatiya Jana Sangh (भारतीय जनसंघ) |
22 |
6 | NCO Indian National Congress (organisation) [भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस-ओ] |
16 |
7 | IND Independents (निर्दलीय) |
14 |
8 | TPS Telangana Praja Samithi (तेलंगाना प्रजा समिति) |
10 |
9 | SWA Swatantra Party (स्वतंत्र पार्टी) |
8 |
10 | RSP Revolutionary Socialist Party (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी) |
3 |
11 | SSP Samyukta Socialist Party (संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी) |
3 |
12 | KEC Kerala Congress (केरल कांग्रेस) |
3 |
13 | MUL Muslim League (मुस्लिम लीग) |
2 |
14 | FBL Forward Block (फॉरवर्ड ब्लाक) |
2 |
15 | PSP Praja Socialist Party (प्रजा सोशलिस्ट पार्टी) |
2 |
16 | BKD Bharatiya Kranti Dal (भारतीय क्रांति दल) |
1 |
17 | SAD Shiromani Akali Dal (शिरोमणि अकाली दल) |
1 |
18 | UTC Utkal Congress (उत्कल कांग्रेस) |
1 |
19 | UFN United Front Of Nagaland (यूनाइटेड फ्रंट ऑफ़ नागालैंड) |
1 |
20 | RPG Republican Party Of India (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया) |
1 |
21 | JKP All India Jharkhand Party (आल इंडिया झारखण्ड पार्टी) |
1 |
22 | UGS United Goans (sequeira Group) (यूनाइटेड गोअंस- सेकुइरा ग्रुप) |
1 |
23 | AHL All Party Hill Leaders Conference (आल पार्टी हिल लीडर्स कांफ्रेंस) |
1 |
24 | VHP Vishal Haryana (विशाल हरियाणा) |
1 |
25 | BAC Bangla Congress (बंगला कांग्रेस) |
1 |
Total plus 3 nominated members | 518+3 |