Sat. Apr 20th, 2024

न्यूज ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)/ बस्ती- आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने सघन सम्पर्क और चुनावी रैलियों को सम्बोधित कर पार्टी प्रत्याशियों को ताकत दे दिया। जिलाध्यक्ष पतिराम आजाद ने बताया कि सड़क मार्ग से कलवारी पहुंचे जहां पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।

बताया कि संजय सिंह ने रूधौली कस्बे में और नगर पालिका परिषद बस्ती की प्रत्याशी विनीता सिन्हा के समर्थन में दक्षिण दरवाजे पर आयोजित सभा को सम्बोधित किया
संजय सिंह ने कहा कि पार्टी नेता और पदाधिकारी पूरी ताकत से केजरीवाल का संदेश लोगों के बीच लेकर जाय, केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार आप कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न पर उतर आयी है किन्तु इससे डरने की जरूरत नहीं है। कहा कि इतिहास में पहली बार ईडी ने लिखित रूप से माफी मांगी। हम संविधान में विश्वास करने वाले लोग हैं, राजनीतिक सामाजिक बदलाव के लिये तैयार रहे। कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा, मोहल्ला क्लीनिक के साथ ही लोगों के विकास पर कार्य किया जायेगा। कहा कि निकाय चुनाव में प्रदेश में पार्टी मजबूती से लड़ रही है और इसके अच्छे परिणाम सामने आयेंगे। हाउस टैक्स हाफ, वाटर टैक्स माफ, शहर साफ आप का संकल्प है।

‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के आगमन पर जनपद में आयोजित विभिन्न सभाओं, पद यात्रा आदि में मुख्य रूप से सभाजीत सिंह, विनय पटेल, ई. काजी इमरान लतीफ, संजय चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, किरन यादव, शेखर दीक्षित, राम सुभाष वर्मा, चन्द्रभान कन्नौजिया, डा. राम सुभाष वर्मा, अरूण प्रकाश, शेषनाथ चौधरी, जिला, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, फिरदौस अहमद, नन्दलाल केजरीवाल, उमेश शर्मा, अब्दुल कयूम, गुलाब, राकेश कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार, प्रेम चौधरी, पवन कुमार चौधरी, मिथलेश भारती, उमेश कुमार शर्मा, रंजीत शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, अब्दुल कयूम, गुलाब, कुलदीप जायसवाल, अब्दुल वफा, सलामुद्दीन, फारूक इराकी, प्रमोद गुप्ता के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *