लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नज़दीक आने लगें हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के आने से पहले अभी से ही राजनीतिक दलों ने अपनी कमर को कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में बीजेपी सबसे आगे है। बीजेपी किसी भी तरह सत्ता में बनी रहना चाहती है। इसलिए आने वाले चुनाव के मद्देनज़र बीजेपी अपने संगठन का मंथन कर रही है। इसी बीच अब, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दा’वा किया है। उन्होंने कहा है कि, भाजपा 300 से अधिक सीटें आने वाले विधानसभा चुनाव में जीतेगी।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि, 40 लाख लोगों को यूपी में घर दिए हैं। 2 करोड़ से अधिक लोगों के लिए शौचालय उपलब्ध की सुविधा की है। इसलिए यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी 300 से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी इसमें कोई शक नही। उन्होंने आगे कहा कि यूपी में, युवाओं के लिए नौकरियों के कार्य हुए, किसानों का कर्ज़ माफ किया। उत्तर प्रदेश में अ’नावश्यक तत्वों के लिए कोई जगह नहीं है।
कोविड-19 सं’क्रमण की दूसरी लहर को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, दूसरी लहर से लोगों को कुछ तत्कालीन दि’क्कतें हुईं। लेकिन मैं बोल रहा हूं कि अब कोरोना की स्थिति नि’यंत्रण में है। इस वायरस से अभी भी पूरी सा’वधानी की ज़रूरत हैं क्योंकि अभी यह क’मज़ोर नही पड़ा। उन्होंने आगे कहा, कोरोना कि तीसरी लहर बच्चों को ज़्यादा नु’कसान पहुंचा सकती हैं। तीसरी लहर के लिए हमनें तैयारियां शुरू कर दी हैं। बच्चों को 4 ग्रुप में बांटकर निगरानी समितियां काम कर रही हैं।