लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जगह जगह पर केक काटकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सिर्फ समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने ही अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं नही दी। बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को फोन के ज़रिए जन्मदिन की बधाइयां दीं।
योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।” बता दें कि, कुछ समय पहले योगी आदित्यनाथ का भी जन्मदिन था तब अखिलेश यादव ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं थी। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर गुरुवार को सोशल मीडिया पर #HappyBirthDayAkhileshYadav ट्रेंड कर रहा है समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अखिलेश यादव के 48 वें जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहे हैं। वहीं, कार्यकर्ता अखिलेश यादव की लंबी उम्र की प्रार्थना कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 1, 2021
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहे हैं। इसलिए सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी कमर को कसकर 2022 के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने की तैयारियां बना रहे हैं। गुरुवार को जन्मदिन के दिन भी अखिलेश ने बीजेपी पर साधा नि’शाना साधा, गुरुवार को डॉक्टर डे भी है और इसी को लेकर अखिलेश ने ट्वीट कर कहा, “कोरोनाकाल में जबकि भाजपा सरकार बुरी तरह नाकाम है, डॉक्टरों ने ही आगे आकर मोर्चा संभाला है, उन्हें चतुर्दिक सुरक्षा देना सरकार का दायित्व है, डॉक्टर जीवन की आशा का दूसरा नाम होता है”।