शिमला: हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से भाजपा विधायक विशाल नेहरिया ने अपनी पत्नी ओशिन शर्मा द्वारा लगाए गए मा’रपीट के आ’रोपों पर चु’प्पी तो’ड़ी है। ओशिन शर्मा धर्मशाला में बतौर एचएएस पद पर से’वाएं दे रही हैं जिन्होंने एक वीडियो के माध्यम से अपने पति विशाल नेहरिया पर मा’रपी’ट के आरो’प लगाए थे। शुक्रवार को मा’मला मी’डिया में आने के बाद अब नेहरिया की तरफ से एक बयान जारी किया गया है।
पूरे मा’मले को लेकर ध’र्मशाला विधा’यक विशाल नेहरिया ने कांगड़ा के एसपी के समक्ष अपना पक्ष रखा है। फिलहाल, पु’लिस ने माम’ला दर्ज नहीं किया है और पत्नी ओशीन शर्मा की शि’कायत दर्ज की गई है। बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला से बीजेपी विधायक विशाल नेहरिया पर एचएएस अफ’सर पत्नी द्वारा मा’रपी’ट के आ’रोप लगाए के बाद वहीं अब इस मामले पर विशाल नेहरिया ने अपनी बात रखी है।
नेहरिया ने कांगड़ा एसपी विमुक्त रंजन के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि, ओशिन से दोस्ती शादी से पहले हुई थी जिसके बाद यह दोस्ती विवाह तक पहुंच गई। शादी के कुछ दिनों बाद ओशिन ने उनपर और उनके परिवार पर मा’नसिक दबाव बनाए जिसे लेकर उन्होंने ओशिन को समझाया भी। वह चाहते हैं कि परिवार के बीच की बात परिवार में ही शांति से सुलझ जाए उसे राजनीतिक रूप से बढ़ावा न दिया जाए।
बता दें कि, ओशिन ने एक वीडियो में विधायक विशाल नेहरिया पर ग’म्भीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, चंडीगढ़ के होटल में वह दोनों साथ रुके थे तब उन्होंने उनसे मा’रपीट की। हाल ही में रात को घर से निकाल दिया और फोन भी छीन लिया। ओशिन ने अपने पति पर जादू टोने का सहारा लेने की भी बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि, उनके पति बीजेपी विधायक विशाल नेहरिया चाहते थे कि वह प्रे’ग्नेंट हों लेकिन ऐसे हालातों में वह ऐसा नही चाहती हैं। बता दें कि बीजेपी विधायक विशाल नेहरिया और ओशीन शर्मा कॉलेज के दिनों से एक दूसरे को जानते है। 26 अप्रैल 2021 को डॉम कीशादी हुई थी।